गूगल कैसे काम करता है? how google works?

जानिए आपका पसंदीदा सर्च इंजन गूगल बाबा कैसे काम करता है?
आप सभी दिन में दस से बीस बार गूगल खोल लेते होंगे, जब कभी कोई भी समस्या आती है| आप फट से गूगल खोलकर उसका समाधान ढूंढ़ते हैं और गूगल पहली बार में ही आपको समाधान कुछ पल में दे देता है| ऐसे मैं क्या आपने कभी सोचा है, गूगल आखिर काम कैसे करता है? या फिर इतनी सारी जानकारी इकट्ठा कैसे की हैं? अगर नहीं तो आज मैं आपको समझाता हूँ ताकि अगली बार आपके अध्यापक अथवा कोई दोस्त पूछे तो आप उन्हें समझा सको| ऐसी शिक्षा संबंधित खबरें और जानकारी प्राप्त करने के लिए मुझे जरूर फॉलो करें|
सबसे पहले बात आती है की
आप कोई भी प्रश्न खोजते हैं तो वह आपके अनुसार उत्तर कैसे खोज देता है?- इसका जवाब यह है की गूगल के पास आपकी सारी जानकारी आपके स्मार्टफोन के जरिये पहुँच  जाती है| गूगल को फिर आसानी हो जाती है यह समझने में की आखिर आप क्या पूछना चाह रहे हैं| जैसे गूगल से तापमान पूछेंगे तो वह आपके क्षेत्र का तापमान आपको रिजल्ट में दिखायेगा|
इतना सारी जानकारी गूगल कहाँ से लाता है?
तो इसका जवाब यह है की गूगल के पास आपके उत्तर का संग्रह नहीं होता बल्कि उसके पास संग्रह होता है आपके प्रश्नों का की आप क्या क्या संभावित प्रश्न पूछ सकते हैं| और आपके उत्तर के अनुसार संभावित उत्तर अलग अलग वेबसाइट से उनकी योग्यता के हिसाब से देता है| उदाहरण के लिए जैसे आपको दही, दूध और घी चाहिए होता है तो आप दूकान पर जाते हैं, और दूकान वाला दूध डेरी से माँगता है, और डेरी वाला किसानों के घर से दूध लाता है| ऐसे में डेरी वाला गूगल हुआ जो दुकानदार की आवश्यकता के अनुसार दूध माँगता है किसानों से|
गूगल आपके किसी भी भाषा में पूछे प्रश्न का उत्तर कैसे दे देता है?
आपको बता दूँ, गूगल के पास मानव के व्यवहार को समझने की तकनिकी हैं , जिनसे वह ना सिर्फ आपके भाषा को समझता है , बल्कि वो यहाँ तक भी जानकारी रखता है की आज आपने कितनी बार क्या क्या सर्च किया| और आप वह सब क्यों सर्च करना चाहते हैं|
गूगल कभी बंद क्यों नहीं होता?
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की गूगल ने अपना सर्च इंजन चलाये रखने के लिए बड़े बड़े पावर हाउस बनाकर हजारों सुपर कंप्यूटर पर सर्वर चलाये हुए हैं, अगर किसी कारण वश कुछ पल के लिए भी वह बंद हुए तो दुबारा शुरू करने में करोड़ों की लागत लग जाएगी| एक बड़े शहर की तरह सिलिकॉन वैली में गूगल का मुख्यालय बना हुआ है|
अगर आपको यह जानकारियाँ पसंद आयी तो कमेंट में जरूर बताना और दोस्तों को भी यह जानकारी पढायें|

Comments